UPPSC-2019 Result : सिपाही के जुड़वा बेटों का कमाल, एक बना डिप्टी कॉलेक्टर, दूसरा तहसीलदार
UPPCS ने 17 फरवरी 2021 को PCS 2019 के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए। इसमें एक सिपाही के जुड़वा बेटों का कमाल कर दिखाया है। दोनों जुड़वा भाइयों में एक का चयन डिप्टी कलेक्टर और दूसरे का नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है।
बीते बुधवार को यूपीपीसीएस के परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमें दोनों ही भाइयों का चयन हो गया। इसकी जानकारी होते ही परिवार और मित्रों में हर्ष लहर दौड़ गई।
एसएसपी ने दी बधाई-
दोनों जुड़वा भाइयों के पिता यूपी पुलिस में सिपाही और मुथरा कोतवाली में मुंशी के पद पर तैनात हैं। मथुरा एसएसपी गौरव ग्रोवर ने दोनों भाइयों व सिपाही को बधाई दी है। सिपाही के एक बेटे का नाम मोहित और दूसरे का रोहित है।
पढ़ने में होशियार थे दोनों भाई-
दोनों शुरू से ही पढ़ने में काफी होनहार थे। रोहित यादव का चयन नायब तहसीलदार पद पर और मोहित यादव का डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। मौजूदा समय में अशोक यादव का परिवार आगरा ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहता है।
यह भी पढ़ें: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी बनीं IAS, पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता
यह भी पढ़ें: ऑटो चालक की बेटी बनी जज, ऐसे लिखी सफलता की इबारत
-Adv-