गर्भवती पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता है यूपी पुलिस का कांस्टेबल
लगातार हो रही महिलाओं के साथ अत्याचार को लेकर जहां सरकार लगातार प्रयास कर रही है तो वहीं कानून की रक्षा करने वाले ही महिलाओं के भक्षक बने हुए हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला आया है लखनऊ के पुलिस लाइन का, जहां एक गर्भवती महिला ने अपने सिपाही (constable) पति पर लगाया उत्पीड़न (harassment) का आरोप लगाया है।
लखनऊ पुलिस लाइन का है मामला
पूरा मामला लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन का है, जहां पुलिस लाइन में कांस्टेबल पद पर तैनात पति पर गर्भवती महिला ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से गुहार लगाई है। बावजूद इसके कोई भी सुनने के लिए तैयार नहीं है।
Also Read : आईपीएस अफसर ने गूगल पर खोजे थे खुदकुशी के तरीके
पत्नी का आरोप है कि लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है, कॉन्स्टेबल विकास कुमार के कई और लड़कियों से अवैध संबंध जिसके चलते आए दिन परेशान किया करते हैं। न्याय मांगने एसएसपी लखनऊ ऑफिस पहुंचकर गर्भवती महिला ने जमकर किया हंगामा। आनन फानन में एसएसपी लखनऊ ने मामले की जांच सीओ कैंट तनु उपाध्याय को दी।
आठ महीने से न्याय के लिए भटक रही
8 माह की गर्भवती महिला न्याय के लिए दर-दर रही भटक लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। महिला ने अपने पति पर दहेज़ मांगने का भी आरोप लगाया है।साथ ही पति सहित जेठ रविन्द्र और नंदोई संजीव पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
इसके साथ ही पीड़िता ने बताया कि शाहजहांपुर में तैनात महिला कांस्टेबल राखी से भी पति के अवैध संबंध है, जिसको लेकर अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पीड़िता बीते 8 महीने से पुलिस के कई अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काट रही है लेकिन उसे अभी तक इंसाफ नहीं मिला।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)