CM योगी ने बनाया सबसे ताकतवर विभाग, इस मंत्री को सौंपी जिम्मेदारी

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट में विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है।

गुरूवार देर रात को मंत्रिमंडल में शामिल नये मंत्रियों को विभाग आवंटित किये गये। कई मंत्रियों के विभाग बदले गये है। इसके साथ ही राज्य में जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया गया है।

केंद्र सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया गया। बता दें कि योगी के कैबिनेट का विस्तार बुधवार को किया गया। इस दौरान मंत्रिमंडल में 18 नये मंत्रियों को जगह मिली जबकि पांच मंत्रियों को प्रमोट किया गया।

अब प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों समेत 25 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 22 राज्यमंत्री है।

इस मंत्री को मिली जल शक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी-

केंद्र की तर्ज पर अस्तित्व में आये जल शक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से कैबिनेट मंत्री बनाये गये डा. महेंद्र सिंह को दी गयी है।

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सुरेश खन्ना राज्य के वित्त मंत्री बनाये गये हैं जबकि सिद्धार्थनाथ सिंह से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लेकर जय प्रताप सिंह को सौंपा गया है।

उन्होंने बताया कि सुरेश खन्ना के पास संसदीय कार्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग भी रहेगा। इससे पहले वित्त मंत्रालय राजेश अग्रवाल के पास था जिन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

मुख्यमंत्रियों के पास 37 विभागों की जिम्मेदारी-

हालांकि प्रदेश के उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और डा दिनेश शर्मा के पोर्टफोलियो में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास गृह, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, खनन, रजिस्ट्रेशन, जेल, नियुक्ति, सूचना और निर्वाचन समेत 37 विभागों की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल में काशी के तीन विधायक, रवींद्र जायसवाल-अनिल राजभर को मिला ये पद

यह भी पढ़ें: कैबिनेट विस्तार में योगी ने सोशल इंजीनियरिंग का रखा खास ख्याल

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More