भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली को मिला ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों को सम्मानित किया। सीएम योगी ने भोजपुरी फिल्मो की अदाकारा आम्रपाली को ‘उत्तर प्रदेश गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजयपाल राम नाईक कार्यक्रम में शामिल हुए।

निरहुआ हिन्दुस्तानी से भोजपुरी सिनेमा में की धमाकेदार एंट्री:

आम्रपाली ने निरहुआ हिन्दुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला, सत्या, बेटा और राम लखन समेत कई भोजपुरी फिल्मो में बेहतरीन अदाकारी करते हुए भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आम्रपाली यूपी के गोरखपुर की रहने वाली है।

ये भी पढ़ें: रवि किशन, निरहुआ और मालिनी को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’

मेगास्टार रवि किशन और सुपर स्टार निरहुआ को भी मिला सम्मान:

वहीं इस कार्यक्रम में मेगास्टार रवि किशन और सुपर स्टार निरहुआ दिनेश लाल यादव को भी उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इन सभी को भोजपुरी सिनेमा में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है। दरअसल, गुरुवार को मुंबई में उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर कई कलाकारों को सम्मानित किया गया था।

ये भी पढ़ें: देखें ‘हीरो वर्दीवाला’ धमाकेदार ट्रेलर, आम्रपाली और निरहुआ के बोल्ड सीन

इस सम्मान में मेगास्टार रवि किशन, सुपर स्टार निरहुआ दिनेश लाल यादव और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह समेत कई भोजपुरी सितारों को सम्मानित किया गया था।

साभार यूट्यूब

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More