UP बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मार कर हत्या

0

उत्तर प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ समीक्षा बैठक कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ आगरा के दीवानी परिसर में बड़ी घटना हो गई।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष और अधिवक्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर दोनों ओर से गोली चली। इस गोलीबारी में दोनों ही घायल हो गए है। दोनों को दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह यादव और अधिवक्ता मनीष शर्मा का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर गोली चला दी।

घायल दरवेश को तुरंत दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां यूपी बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष दरवेश यादव ने दम तोड़ दिया।

घटना से इलाके में सनसनी-

गोली चलने की आवाज से दीवानी परिसर में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों ने जाकर देखा तो दोनों ही दरवेश सिंह और मनीष शर्मा घायल हालत में पड़े थे।

पुलिस ने पहुंचकर फौरन एंबुलेंस बुलवाई और उपचार के लिए दोनों को दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल भेजा है। फिलहाल विवाद के कारणों की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इस गोलीबारी के बाद से दीवानी परिसर में अफरा तफरी का माहौल है।

यह भी पढ़ें: भड़के चीफ जस्टिस ने नए सिरे से सिफारिश का दिया था निर्देश

यह भी पढ़ें: बीएचयू में बवाल, नर्सिंग डिग्री की मान्यता के लिए छात्रों का हंगामा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More