UP: केशव प्रसाद मौर्य को BJP की कमान

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई दिनों से अगले अध्यक्ष को लेकर तैर रहे सवाल को शुक्रवार को किनारा मिल गया। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। शुक्रवार को भाजपा आलाकमान ने इलाहबाद के फूलपुर से सांसद केशव प्रसाद मौर्य को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी केशव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

भाजपा ने अगले साल यूपी समेत कई राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए कमर कस ली है। इसके चलते भाजपा आलाकामन ने पार्टी में नई ऊर्जा के संचार के लिए मौर्या के अलावा पांच नए प्रदेश अध्यक्षों को नियुक्त किया है। जिसमें विजय सांपला को पंजाब, बी एस येदियुरप्पा को कर्नाटक, डॉक्टर के लक्ष्मण को तेलंगाना और तापीर गांव को अरुणाचल प्रदेश की कमान सौंपी है।

(बीजेपी की पीसी)

लक्ष्मीकांत वाजपेयी अब यूपी भाजपा अध्यक्ष नहीं रहे। मौर्या के कन्धों पर भाजपा ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। केशव मौर्या के लिए राहे आसान नहीं है क्योंकि लोकसभा चुनाव में चमत्कारिक जीत के बाद विधानसभा चुनाव जितना पार्टी के लिए मुश्किल राह है।

केशव से जुड़ी अन्य बातें :

2011 में मोहम्मद गौस हत्याकाण्ड में मुख्य आरोपी हैं मौर्य।

केशव व उनके परिवार के नाम करोड़ों के संपत्ति है।

लोकसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के मुताबिक केशव दंपति पेट्रोल पंप, एग्रो ट्रेडिंग कंपनी, कामधेनु लाजिस्टिक आदि के मालिक हैं।

सामजिक कार्यों के लिए कामधेनु चेरीटेबल सोसायटी भी बना रखी है।

वीएचपी से जुड़े हैं केशव, 18 वर्ष तक गंगापार और यमुनापार में प्रचारक रहे।

2002 और 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

पहली बार 2012 के चुनाव में सिराथू विधानसभा से मिली जीत।

यह सीट पहली बार भाजपा के खाते में आई थी।

दो वर्ष तक विधायक रहने के बाद लोकसभा चुनाव में फूलपुर सीट पर पहली बार भाजपा जीती।

मोदी लहर में केशव ने क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को 3 लाख वोटों से हराया था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More