उन्नाव कांड : वकील को पहले से था खतरे का अंदेशा

0

एक्सीडेंट के चार दिन बाद भी उन्नाव रेप पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। वहीं दूसरी तरफ पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह की हालत में भी सुधार नहीं है। दोनों ही वेंटिलेटर पर हैं और हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों अब भी होश में नहीं है।

वकील को थी हत्या की आशंका-

इस बीच उन्नाव रेप केस मामले में वकील महेंद्र सिंह की एक ​चिट्ठी सामने आई है जिसमें उन्होंने उन्नाव डीएम से तत्काल हथियार लाइसेंस देने मांग की थी। यह चिट्ठी 15 जुलाई को लिखी गई थी। साथ ही कहा ​था कि भविष्य में कभी भी उनकी हत्या करायी जा सकती है।

कुलदीप के खिलाफ FIR दर्ज-

उधर सीबीआई ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उसके भाई मनोज सिंह सेंगर और नौ अन्य लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें उत्तर प्रदेश के एक अन्य मंत्री का रिश्तेदार भी शामिल है।

यह कार्रवाई उस लड़की के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद हुई है जिसने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया ​था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: उन्‍नाव केस पर प्रोटेस्‍ट करते हुए हंसी जया बच्चन, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

यह भी पढ़ें: उन्नाव : CBI का सख्त एक्शन, सेंगर समेत 10 पर मुकदमा दर्ज

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More