मोदी के मंत्री ने दिल्ली के CM-LG को लिखा पत्र, ‘केजरीवाल ने किया तिरंगे का अपमान’

0
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और LG अनिल बैजल को पत्र लिखा है। प्रहलाद पटेल ने केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के गलत तरीके से लगाने को लेकर सवाल उठाया है।
‘संहिता के लिहाज से सही नहीं’

प्रहलाद पटेल के पत्र में कहा गया है कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैकग्राउंड में जो तिरंगा लगा है, वह तिरंगा संहिता के लिहाज से सही नहीं है। इस गलती को तुरंत सुधारा जाए।

तिरंगे का अपमान कर रहे हैं केजरीवाल- प्रहलाद

मीडिया से बात करते हुए संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि, ‘अरविंद केजरीवाल के बैकग्राउंड में जिस तरह से हरे कलर को दिखाया गया है। ऐसा लगता है सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है। दिल्ली के CM भारतीय तिरंगे का अपमान कर रहे हैं।’

क्यों लगाया गया है राष्ट्रीय ध्वज?

पत्र में प्रहलाद पटेल ने लिखा है, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब भी टीवी चैनल पर संबोधन करते हैं तो उनकी कुर्सी के पीछे लगे राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप पर बेबस ही ध्यान चला जाता है, क्योंकि वह मुझे अपनी गरिमा और संवैधानिक स्वरूप से अलग प्रतीत होता है। राष्ट्रीय ध्वज को जैसे सजावट के लिए तैयार करके लगाया गया है।’

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार के 7 सालों में पेट्रोल 22 रुपये हुआ महंगा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More