Nitin Gadkari Special: BJP का वो दिग्गज, जिसने खुद को कभी राजनीतिज्ञ नहीं माना 

0

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे नितिन गडकरी का आज जन्मदिन है। हाल ही में लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र के नागपुर से जीत दर्ज करवाने वाले नितिन गडकरी पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष रह चुके हैं।

नितिन गडकरी का जन्मदिन आज

नितिन गडकरी आरएसएस के चहेते माने जाते हैं क्योंकि वो संघ के एक प्रतिबद्ध और निष्ठावान स्वयंसेवक हैं। उनके पिता जहाँ संघ के एक सामान्य कार्यकर्ता थे वहीं माता एक प्रसिद्ध प्रचारक थीं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले गडकरी महाराष्ट्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। वो महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी हैं।

उनका जन्म महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले में एक ब्रह्मण परिवार में हुआ। वो तीन बच्चों के पिता हैं. उन्होंने एलएलबी और एमकॉम तक की शिक्षा ली है।

ये भी पढ़ें: ढोल नगाड़ों संग पीएम मोदी के शाही स्वागत के लिए सड़कों पर उतरे लोग

विवादों में भी रिश्ता नाता:

विवादों से भी उनका रिश्ता रहा है. लोक सभा के चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ख़िलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने के लिए वो विवादों में घिरे और चुनाव आयोग ने उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया था।

‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ पेश करने वाले शख्स है नितिन गडकरी:

केन्द्र सरकार ने गडकरी को नेशनल रूरल रोड डेवलपमेंट कमिटी का अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने 60 हजार करोड़ रुपए की एक महत्वाकांक्षी योजना पेश की जिसे आज ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ के लोकप्रिय नाम से जाना जाता है।

व्यापारी-उद्योगपति के तौर पर जाने जाते है गडकरी:

गडकरी भाजपा प्रमुख होने के साथ-साथ अपनी पूर्ति ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष है। इसके अलावा वे बहत सारी समितियों, संस्थाओं, संगठनों और सरकारी योजनाओं से जुड़े रहे हैं। नितिन गडकरी अपने को राजनीतिज्ञ नहीं मानते हैं। उन्होंने हमेशा खुद को व्यापारी-उद्योगपति कहलाया जाना पसंद किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More