उन्नाव पीड़िता की मौत से क्षुब्ध महिला ने अपनी 6 साल की बेटी पर फेंका पेट्रोल

0

उन्नाव में रेप पीड़िता को जिंदा जलाये जाने व उसकी मौत के बाद पूरे देश में गुस्सा छलक पड़ा है। उन्नाव पीड़िता की मौत से दुखी महिला ने अपनी 6 साल की बेटी पर दिल्ली में पेट्रोल फेंक दिया।
उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।
आरोपी मां को हिरासत में पुलिस ने लिया है।

उससे पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
सफदरजंग अस्पताल के बाहर घटी इस घटना से वहां अफरा-तफरी फैल गई।
पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पूरे देश में आक्रोश

उन्नाव गैंगरेप (Unnao Gangrape) पीड़िता की मौत से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है।
शनिवार को पीड़िता के साथ हुई हैवानियत के विरोध में एक महिला ने सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) के बाहर अपनी छह साल की बेटी पर पेट्रोल (Petrol) फेंक दिया।
बच्ची को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
इस घटना से वहां अफरा-तफरी फैल गई।
पुलिस और प्रशासन में अफरातफरी मच गयी।

नाबालिग बेटी को जलाने की कोशिश की

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर एक महिला ने शनिवार दोपहर अपनी नाबालिग बेटी को जलाने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने उन्नाव पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए ऐसी हरकत की।

यह घटना उन्नाव पीड़ित के शव को उत्तर प्रदेश में उसके घर ले जाने के एक घंटे के बाद हुई।

सूत्रों ने कहा कि उन्नाव मामले को लेकर मीडिया आसपास के लोगों से बात कर रही थी।

पुलिस ने लड़की जलने से बचाया

इसी दौरान महिला ‘हम न्याय चाहते हैं’ का नारा लगाते हुए आई और अपनी नाबालिग बेटी पर ज्वलनशील पदार्थ डालने लगी।

हालांकि, पुलिस ने लड़की को बचा लिया और महिला को अपने साथ ले गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, महिला ने कहा कि शुक्रवार को हुई दुष्कर्म पीड़ित की मौत से वह दुखी थी।

वह सफदरजंग अस्पताल पहुंची थी।

पुलिस ने महिला से ज्वलनशील तरल पदार्थ लेकर जांच के लिए भेजा है।

 

पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्नाव भेजा गया

उन्नाव रेप पीड़िता ने दो दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया।
उसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया।
शनिवार को उसका यहां पोस्टमॉर्टम कराया गया, इसमें एक घंटे का समय लगा।
इस दौरान पूरे पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
इसके बाद पीड़ित युवती के शव को यहां से उसके पैतृक स्थान उत्तर प्रदेश के उन्नाव रवाना कर दिया गया।
शव को एंबुलेंस के द्वारा सड़क मार्ग से उन्नाव ले जाया जा रहा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More