10 साल में इतने बदल गए विशाल आदित्य सिंह, देखें तस्वीरें

0

टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री की थी। शो में वो मजबूती के साथ टिके हुए हैं और अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B6qcEjOF8y1/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

विशाल 25 जनवरी को अपना बर्थडे मनाते हैं। विशाल बिहार के आरा जिले के रहने वाले है। बिग बॉस में भी वो कई बार बिहार और वहां से जुड़े कई किस्से शेयर किया करते हैं।

विशाल को खेलकूद में काफी रुचि है। बिहार में रहते हुए विशाल स्टेट लेवल एथलीट भी रह चुके हैं। साल 2011 में विशाल ने सीरियल ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस ​सीरियल में उन्होंने शशांक का रोल किया था।

इसके बाद विशाल ने कलर्स के ही सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में दिखे थे। 2015 में एंड टीवी के सीरियल ‘बेगूसराय’ में विशाल ने लखन ठाकुर का किरदार निभाया था।

2017 में विशाल की क​लर्स टीवी पर फिर से वापसी हुई। सीरियल ‘चंद्रकांता’ से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। इस सीरियल में वह वीरेंद्र प्रताप सिंह बने थे।

विशाल स्टार प्लस के ​सीरियल ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में तेवर सिंह बने थे। उन्होंने रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के सीजन 9 में भी हिस्सा लिया था। इसमें विशाल और उनकी पार्टनर मधुरिमा तुली सेकेंड रनर अप रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: विशाल की बाहों में दिखीं माहिरा, बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल में जमकर रोमांस

यह भी पढ़ें: दुनिया को अलविदा कह गईं बॉलीवुड की ‘रजनीगंधा गर्ल’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More