इन सात तरीकों को आजमा लिया तो पट जाएगी अच्छी लड़की…

0

एक अच्छी गर्लफ्रेंड की तलाश हर लड़के को होती है। जिसके चक्कर में लड़के कई बार लड़की के सामने अजीबोगरीब हरकतें कर बैठते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ खास तरीके जिनसे आप एक अच्छी लड़की पटा सकते हैं।

ध्यान रखें इस दौरान आपका धैर्य ही आपका मित्र होगा। लड़की पटाने की इन सात तरीकों को आपको ध्यान में रखना होगा, जिससे एक अच्छी लड़की आपकी गर्लफ्रेंड बन जाएगी।

लड़की की बात को ध्यान से सुनें-

अगर आपको एक अच्छी लड़की मिल गई है और आप उससे बातें करना चाहते हैं तो उसमें सच्चा इंट्रेस्ट दिखाएं। लड़की से क्या बात करनी है अगर यह भी दिमाग में नहीं है तो उसके शौक के बारे में पूछे, उसके पैरेंट्स के बारे में जानने की कोशिश करें।

dating

इस बात का जरूर ध्यान रखे कि जब वह अपनी बात आप से कह रही हो तो उसको ध्यान से सुनें। इससे आप उसका भरोसा जीत लेंगे।

उनके करियर को दें महत्व-

लड़कियां अपने करियर के प्रति काफी सजग होती हैं, इसलिए उनसे उनके करियर के बारे में बातें करें और उनके करियर को भी उतना ही जरूरी समझे, जितना अपने करियर को समझते हैं।

खुद का बढ़ाएं आत्मविश्वास-

dating

लड़की का विश्वास जीतने के लिए जरूरी नहीं है कि आप हैंडसैम दिखें, बल्कि अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, लड़कियों को ऐसे लड़के काफी पसंद आते हैं।

अपनी भावनाओं का करें इजहार-

अपनी भावनाओं के प्रति हमेशा ईमानदार रहिये और आपको उसके बारे में जैसा फील होता है, वह बताइये। कई लड़के बात छुपाते हैं और फिर फ्रेंडजोन में आ जाते हैं।

दें बराबर का दर्जा-

उसे अपने बराबर ही समझें यह सोंचने की गलती ना करें कि वह आपसे कमतर है। बराबर उसे यह विश्वास दिलाते रहें कि आप उसका बहुत सम्मान करते हैं और अपने बराबर ही समझते हैं।

dating

थोड़ा सा चिढ़ाइए-

उसे हंसाइये और उसे छोटी-छोटी बात पर चिढ़ाइये, लेकिन इतना भी नहीं कि वह आपसे गुस्‍सा हो जाए। आप ऐसा मैसेज करके या मिलकर भी कर सकते हैं।

खुद पर जोक मारिए-

आपको उसके सामने जोकर बनने की जरुरत नहीं है। बस आपको अपनी लाइफ का कोई मजाकिया पल याद करके उसे हंसाना है। इससे लगेगा कि आप खुद को उसके सामने कितना सहज महसूस करते हैं।

फोटो – गूगल/onlineforlove

यह भी पढ़ें: कंडोम का इतिहास : आदि मानव भी करते थे इस्तेमाल ? इन चीजों से बनाया जाता था निरोध

यह भी पढ़ें: इस मौसम में रखें सेहत का ख्याल, अपनाएं भोजन के ये टिप्स, रहे हेल्दी और फिट

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More