तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2019 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

0

इस बार 2019 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 3 वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला है। अमेरिका के विलियम जी. केलिन जूनियर और ब्रिटेन के सर पीटर जे. रेटक्लिफ और अमेरिका के ग्रेग एल सेमेन्जा को संयुक्त रूप से 2019 का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। इस साल 14 अक्टूबर तक अन्य 6 क्षेत्रों में भी नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया जाएगा।

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा आज से शुरू हो गई

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 2019 के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा आज से शुरू हो गई है। आज इस साल का पहला नोबेल पुरस्कार चिकित्सा के क्षेत्र में देने का ऐलान किया गया है। अमेरिका के विलियम जी. केलिन जूनियर और ब्रिटेन के सर पीटर जे. रेटक्लिफ और अमेरिका के ग्रेग एल सेमेन्जा को संयुक्त रूप से प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है।

कोशिकाओं में जीवन ग्रहण करने की क्षमता की खोज के लिए यह पुरस्कार

इन तीनों ही विजेताओं को शरीर की कोशिकाओं में जीवन और ऑक्सिजन को ग्रहण करने की क्षमता में किए महत्वपूर्ण खोज के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। ज्यूरी ने कहा, ‘उन्होंने (तीनों विजेता) हमारी इस समझ के लिए आधार तैयार किया कि किस तरह ऑक्सिजन के स्तर कोशिकीय चयापचय और शारीरिक कार्यप्रणाली को प्रभावित करते हैं।’ उसने कहा, ‘इस खोज ने अनीमिया, कैंसर और अन्य कई रोगों से लड़ने के लिए नई रणनीतियों का मार्ग प्रशस्त किया है।’

पिछले साल आईएस की सेक्स स्लेव रह चुकीं नादिया को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था

पिछले साल आईएस की सेक्स स्लेव रह चुकीं नादिया मुराद को शांति क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। आईएस के चंगुल से छूटने के बाद से नादिया लगातार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का कहर, हेलिकॉप्टर से गिराए गए खाने के पैकेट

यह भी पढ़ें: वंदे भारत एक्सप्रेस : अब दिल्ली से वैष्णो देवी की यात्रा सिर्फ 8 घंटे में, ट्रेन की खास बातें

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More