यूपी पुलिस के इन पुलिसकर्मियों की लगेगी कुंभ में ड्यूटी

0

आगामी समय में लगने वाले कुम्भ मेले को लेकर डीजीपी ओपी सिंह काफी सख्त दिखाई दे रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने ये आदेश दिए हैं कि कुंभ मेला में इस बार सिर्फ शरीफ पुलिस वालों की ही ड्यूटी लगेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अमर्यादित आचरण करने वाले, शराब पीने वाले और मांसाहार करने वाले पुलिसकर्मियों को कुंभ मेले में सुरक्षा ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।

डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

इलाहाबाद में लगने वाले डीजीपी ओपी सिंह ने प्रदेश के सभी आइजी और डीआइजी रेंज को पत्र लिखकर ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों का चयन करने में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। इसमें उन्होंने बीमार पुलिस वालों को भी ड्यूटी में न भेजने की हिदायत दी है।

Also Read : ‘न्यू इंडिया स्वस्थ हो, सशक्त हो, आप सब आयुष्मान हों’- मोदी

ड्यूटी के डीजीपी ने दिए ये निर्देश

– 35 वर्ष की उम्र से अधिक के सिपाही, 40 वर्ष से अधिक के दीवान और 45 वर्ष की से अधिक के सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर की नहीं लगेगी ड्यूटी।

– मूल रूप से इलाहाबाद जिले के रहने वाले पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।

– मानसिक और शारीरिक रुप से स्वस्थ पुलिसकर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी।

– मदिरापान करने वाले और मांसाहार करने वाले पुलिस वालों की भी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।

– निष्ठावान, उत्तम चाल, चरित्र और मृदुभाषी पुलिसकर्मी ही ड्यूटी में भेजे जाएंगे।

तीन चरणों में भेजे जाएंगे पुलिस वाले

कुंभ मेले के लिए दूसरे जिलों से तीन चरणों में पुलिस वाले इलाहाबाद भेजे जाएंगे। पहले चरण में की ड्यूटी 25 सितंबर से शुरू हो जाएगी। दूसरे चरण की ड्यूटी 15 अक्टूबर से तथा तीसरे चरण की ड्यूटी 15 नवंबर से शुरू होगी।

Also Read :  रांची में ‘आयुष्मान भारत’ लॉन्च करेंगे PM मोदी

पहला चरण

– कुंभ मेला के लिए पांच उप निरीक्षक, चार दीवान, चार दीवान, 53 सिपाही, चार महिला सिपाही

– इलाहाबाद जिले के लिए एक इंस्पेक्टर, दो उप निरीक्षक, दो दीवान, 15 सिपाही और नौ महिला सिपाही

– इलाहाबाद जीआरपी के लिए एक उप निरीक्षक, दो दीवान, 25 सिपाही और दो महिला सिपाही

दूसरा चरण

– कुंभ मेला के लिए एक इंस्पेक्टर, 13 उप निरीक्षक, 11 दीवान, 136 सिपाही, एक महिला उप निरीक्षक, एक महिला दीवान और नौ महिला सिपाही

– इलाहाबाद जिले के लिए पांच उप निरीक्षक, पांच दीवान, 40 सिपाही, नौ महिला सिपाही

– इलाहाबाद जीआरपी के लिए तीन उप निरीक्षक, पांच दीवान, 59 सिपाही, दो महिला सिपाही

Also Read : यूपी पुलिस के एसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

तृतीय चरण

– कुंभ मेला के लिए एक इंस्पेक्टर, 16 उप निरीक्षक, 13 दीवान, 170 सिपाही, एक महिला उप निरीक्षक, एक महिला दीवान और 10 महिला सिपाही

– इलाहाबाद जिले के लिए आठ उप निरीक्षक, आठ दीवान, 55 सिपाही, एक महिला सिपाही

– इलाहाबाद जीआरपी के लिए तीन उप निरीक्षक, आठ दीवान, 70 सिपाही, एक महिला दीवान और दो महिला सिपाही।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More