शीतकालीन सत्र की शुरुआत में हंगामा, सपा ने किया प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ विधानसभा में आज से मंगलवार से शीतकालीन सत्र की शुरुआत होने से पहले ही हंगामा शुरु हो गया। समाजवादी पार्टी (SP) के विधायकों ने सदन के गेट पर जमकर हंगामा काटा। सपा विधायकों ने हाथ में पोस्टर लेकर, आलू और प्याज की माला पहनकर सरकार के खिलाफ उतरे। सपा विधायकों ने किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

सिर पर आलू की टोकरियां रखकर प्रदर्शन किया

इस दौरान सपा विधायकों ने सत्र को बड़ा करने की मांग की। विधायकों का कहना है कि सत्र छोटा रहने से बिजली पानी, और बेरोजगारों और अन्य समस्याओं को रखने का समय नहीं मिल पाता। इसलिए सत्र को बड़ा करने की मांग की है। साथ ही सदन के गेट पर विधायकों के सिर पर आलू की टोकरियां रखकर प्रदर्शन किया। सत्र के शुरु होने से पहले ही सपा ने सदन के गेट आलू और अनाज का ढेर लगा कर किया प्रदर्शन किया।

सपा के प्रवक्ता एवं एमएलसी सुनील सिंह साजन का कहना है मौजूदा सरकार में किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है। किसानों को गन्ना का भुगतान नहीं पा रहा है पर्चियां नहीं पहुंच रही है। कानून व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब है।विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह सत्र 21 दिसम्बर तक चलेगा। हालांकि विपक्ष इतने छोटे सत्र को लेकर पहले ही सरकार की मंशा पर सवाल उठा चुका है। हालांकि सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सफाई दी थी कि जितना जरूरी होगा उतना ही सदन चलेगा।

एनडी तिवारी के निधन पर  व्यक्त किया  शोक

विधानसभा की शुरुआत में ही उत्तराखंड और यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके है।एनडी तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More