प्रयागराज : सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता घायल

0

उत्तर प्रदेश  पूर्व मुख्यमंत्री और सपा (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोकने का मुद्दा अब गर्मा गया है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में मामले को लेकर इतना आक्रोश है कि वे सड़कों पर उतर आये और धरने पर बैठ गये।

dharmendra yadav

प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया कर दिया। इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव का सिर पर चोट आ गई है। 

sapa protest

वहीं इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ता के बीच जमकर बवाल हुआ। इस दौरान पुलिस ने सपाइयों और छात्रों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें भगाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।

sapa protest

Also Read :  ADM ने अखिलेश यादव को दिया धक्का, अखिलेश ने कहा हाथ नही लगाना

अखिलेश यादव को प्रयागराज आने से रोके जाने के बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में ख़ासा रोष हैं, जिसके चलते कार्यकर्ता जिले के बालसं चौराहे पर धरने पर बैठ गये। कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं ने जाम लगाकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

sapa protest

Also Read :  अपने साथ ऐसे ही व्यवहार के लिए तैयार रहे भाजपा : अखिलेश

इस दौरान उन्होंने वहां से हटाने पहुंची पुलिस से झड़प भी हो गयी। वहीं पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया। इतना ही नहीं सपाइयों को हटाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। बता दें कि इस दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव घायल हो गये।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More