Video : भारत का स्विट्जर्लेंड है औली, एक बार जरुर जाएं

0

ये कोई जरूरी नहीं कि आप गर्मियों में ही किसी हिल स्टेशन जाएं। सर्दी के मौसम में तो इसका मजा और भी बढ़ जाता है। अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो देश की राजधानी दिल्ली से करीब 500 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के औली जा सकते हैं।

auli snow fall

औली चमोली जिले में एक बेहद ही खुबसूरत हिल स्टेशन है…यहां गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में ज्यादा चहल-पहल होती है।

auli snow fall

अगर आप औली घूमने के लिए प्लान कर रहे हैं और ट्रेन से जाना चाहते हैं तो आपको हरिद्वार तक ट्रेन से जाना होगा। यहां से करीब 299 किलोमीटर की दूरी आपको बस या फिर टैक्सी से तय करके जाना होगा।

auli snow fall

अगर हवाई जहाज से सफर तय करना चाहते हैं तो आपको जौली ग्रांट एयरपोर्ट जाना होगा। वहां से भी औली की दूरी करीब 273 किलोमीटर है। यहां से भी आपको बस या टैक्सी में सफर तय करके औली पहुंचना होगा।

औली एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां दुनिया भर से पर्यटक स्कीइंग के लिए आते हैं। यह खूबसूरत जगह समुद्रतल से करीब 10 हजार फीट ऊपर स्थित है। यहां आपको शंकु के आकार के जंगल देखने को मिलेंगे। औली का इतिहास 8वी शताब्दी में पाया जाता है।

auli hill station

पहाड़ियों के बीच में उडेंगे

औली तक पहुंचने के लिए जोशीमठ में देश के सबसे तेज स्पीड वाला रोप वे बनाया गया है। करीब 22 मिनट में आप रोप वे से सफर तय करके औली पहुंच जाएंगे।

auli snow fall

देवदार के घने जंगल से होते हुए यह ढलानों के ऊपरी छोर तक पहुंच जाता है। जब आप रोप वे में सफर कर रहें होंगे तो आप कई पहाड़ियों के में उड़ते हुए औली पहुंचेगें।

auli snow fall

मानों रुई बिछी हो

जैसे ही आप रोप वे पर सफर तय करना शुरू करेंगे तो कुछ दूर चलते हीं आपको देवदार के पेड़ दिखने लगेंगे और इन पेड़ों के बीच-बीच में आपको बर्फ की चादरें दिखाई देने लगेंगी, जैसे मानों रुई बिछी हो।

auli snow fall

घूमने के लिए बेस्ट टाइम

हिल स्टेशन होने के कारण यहां हर मौसम में पर्यटक आनंद लेते हैं, लेकिन नवंबर से अप्रैल के बीच का मौसम औली घूमने जाने के लिए बेस्ट होता है।

auli snow fall

स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है और फरवरी में ही सबसे ज्यादा पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

auli snow fall

स्कीइंग सीख करते हैं यहां

अगर आप स्कीइंग सीखना चाहते हैं तो आप 7 दिन का नॉन सर्टिफिकेट और 14 दिन की सर्टिफिकेट ट्रेनिंग दी जाती है। यह ट्रेनिंग जनवरी से मार्च के बीच दी जाती है। गढ़वाल मण्डल विकास निगम के साथ-साथ निजी संस्थानों द्वारा भी ट्रेनिंग सुविधा दी जाती है।

auli snow fall

7 दिन तक स्कीइंग सीखने के लिए भारतीय पर्यटकों से 4,710 रुपए और विदेशी पर्यटकों से 5,890 रुपए शुल्क के रुप में लिया जाता है। 14 दिन तक स्कीइंग सीखने के लिए भारतीय पर्यटकों से 9,440 रुपए और विदेशी पर्यटकों से 11,800 रुपए शुल्क लिया जाता है।

auli snow fall

कैंपिग का भी ले सकते हैं मजा

औली में कैंपिंग की भी सुविधा काफी अच्छी है। यहां हजारों पर्यटक हर साल कैंपिंग का लुत्फ उठाते हैं। औली में कई निजी संस्थान हैं जो कैंपिंग कराते हैं…रहने के साथ-साथ वो खाने के लिए भी सुविधा देते हैं।

auli snow fall

कहां ठहरें ?

औली में ठहरने के लिए गढ़वाल विकास निगम ने एक गेस्ट हाउस है। जिसमें करीब 110 कमरें हैं। खाने की बात करें तो यहां भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) का एक रेस्टोरेंट है। ठहरने के लिए आप यहां से घूमने के बाद जोशीमठ भी जा सकते हैं। जोशीमठ में कई होटल व गेस्ट हाउस हैं। जहां आपको बजट के अनुसार आपको ठहरने के लिए अच्छी सुविधाएं मिल जाएंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More