लंदन में नीरव मोदी का यहां था सीक्रेट अकाउंट

0

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के लंदन में खुले एक सीक्रेट बैंक अकाउंट के बारे में पता लगा है। मुंबई आयकर विभाग ने नीरव मोदी के लंदन के बारक्लेस पीएलसी बैंक में सीक्रेट खाते को ट्रेस कर लिया है। आयकर विभाग की मानें, तो नीरव मोदी ने इस खाते में करीब 1 मिलियन यूके पाउंड यानी 9 करोड़ रुपए जमा हैं।

खाते की जानकारी अब जाकर हुई है

यह बैंक अकाउंट मोदी लिमिटेड फर्म के नाम से खोला गया है, जो कि नीरव मोदी की ही एक फर्म है। हालांकि, आयकर विभाग की जांच में पता चला है कि इस कंपनी का खाता नीरव मोदी का पर्सनल अकाउंट है। बताया जा रहा है कि इस खाते के बारे में नीरव मोदी ने कभी भी इनकम टैक्स रिटर्न्स में नहीं बताया था। जिसके बाद इस खाते की जानकारी अब जाकर हुई है।

also read :  बाबुल सुप्रियो ने ममता राज को बताया ‘जेहादी सरकार’

घोटाले के बाद से ही आयकर विभाग नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के विदेशी खातों की जांच करने में जुट गया था। एजेंसियों ने इंडिया टुडे को बताया कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने जो बैंक से लोन लिया था, उसे करीब 1000 बैंक खातों में बांट दिया था। ये सभी खाते शेल कंपनियों के द्वारा मैनेज किए जा रहे थे। जिनके डायरेक्टर्स फर्जी थे।

पैसे को देश से बाहर निकालने में मदद की

इस खाते की जानकारी मिलने के बाद लगभग आधा दर्जन हवाला ऑपरेटरों पर आयकर विभाग की नज़र है। जिन्होंने इस पैसे को देश से बाहर निकालने में मदद की। आयकर विभाग अब भी करीब 15 देशों में दोनों के विदेशी खातों की छानबीन कर रहा है।

आपको बता दें कि नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से एलओयू के जरिए कई करोड़ रुपए का लोन लिया था। पहले ये खुलासा हुआ था कि घोटाला 11500 करोड़ रुपए का है, लेकिन बाद में ये रकम 12700 करोड़ रुपए पहुंच गई थी। खुलासे के बाद से ही ईडी ने देशभर में नीरव मोदी की चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया है।

AAJTAK

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More