परदे के पीछे ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर होता है यह सब, देखें वीडियो

0

कॉमेडियन ​कपिल शर्मा के शो पर भोजपुरी स्टार्स ने शिरकत की थी। भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ, खेसारी, रानी चटर्जी और आम्रपाली ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में जाकर जमकर रंग जमाया। भोजपुरी तड़का लगने के बाद तो इस कॉमेडी शो में चार चांद लग गई। इस प्रसारण पिछले शनिवार को हुआ।

इन भोजपुरी कलाकारों ने शो पर खूब धमाचौकड़ी की। शो पर निरहुआ और खेसारी ने अपने पुराने किस्से बताए तो वहीं आम्रपाली और रानी चटर्जी ने भी अपने फैंस का दिल जीता।

रानी ने शेयर किया वीडियो-

‘द कपिल शर्मा शो’ में पर्दे के पीछे क्या होता है इसका खुलासा भोजपुरी स्टार ने वीडियो शेयर करके बताया। भोजपुरिया क्वीन रानी चटर्जी ने एक वीडिया अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे शो के दौरान कलाकर मस्ती करते हैं।

इस ​वीडियो में रानी डांस की रिहर्सल करती नजर आ रही है। इस दौरान खेसारी भी उनके साथ रिहर्सल करते दिख रहे है। यहां उनके साथ एक कोरियोग्राफर भी हैं। इस पोस्ट पर रानी ने लिख, ‘Behind #thekapilsharmashow’

कॉमेडी शो में लगा भोजपुरिया तड़का-

कॉमे​डी किंग कपिल शर्मा के शो पर भोजपुरी सितारों ने कदम रखा। भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, खेसारी लाल यादव के साथ साथ रानी चेटर्जी और आम्रपाली दुबे ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में आकर खूब मस्ती की।

पिछले शानिवार को यह एपिसोड शूट किया गया है। इस दौरान भोजपुरी स्टार्स ने जमकर मस्ती की। ​कॉमेडी किंग कपिल ने अपने यहां आए इन भोजपुरी सितारों का जमकर मनोरंजन किया और खूब हंसाया।

ये तो सभी जानते है​ कि भोजपुरी सितारों की एक खास बात यह होती है कि ये खुद सिंगर्स भी होते हैं। इसलिए कॉमेडी के साथ-साथ कॉमेडी किंग के शो पर खूब गाना बजाना भी हुआ।

यह भी पढ़ें: कपिल के शो पर भोजपुरी तड़का, इन स्टार्स ने की शिरकत

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा पर चढ़ा भोजपुरिया रंग, बोले – ऐसन कैसन टुकुर टुकुर देखत रह…

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More