लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने पर जद (यू) राजी

0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल जनता दल (युनाइटेड) ने मंगलवार को लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराए जाने का समर्थन किया है। बिहार जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, “2019 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने को लेकर अगर राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति बनती है, तो पार्टी इसके पक्ष में हैं।

 read more :  मेरा लक्ष्य 60 लाख हेक्टेयर सिंचित भूमि बनाना : शिवराज

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए तैयार : जद (यू)

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अगर इस प्रस्ताव को लेकर तैयार होता है, तो जद (यू) भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए तैयार है।

read more :  एक पत्थर तो तबियत से उछालों यारों

विकास गतिविधियों की गति बरकरार रहेगी

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पटना आए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने की वकालत करते हुए कहा था कि इससे वोटबैंक की राजनीति पर रोक लगेगी और विकास गतिविधियों की गति बरकरार रहेगी।

read more :  आस्ट्रेलियाई महिला फुटबाल खिलाड़ियों की बढ़ी ‘सैलरी’

लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने की जरूरत

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मुद्दे का जिक्र करते हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने की जरूरत बता चुके हैं।

Also Read : दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर साधा निशाना, कहा मोहन भागवत…

बिहार विधानसभा का अगला चुनाव 2020 में प्रस्तावित है

बिहार विधानसभा का अगला चुनाव 2020 में प्रस्तावित है। वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राजद और जद (यू) की महागठबंधन विजयी हुई थी। दीगर बात है कि बाद में जद (यू) ने गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली। लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 में होनाहै।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More