मिस्र पुलिस ने 40 आंतकियों को किया ढ़ेर

0

मिस्र (Egyptian) पुलिस ने शनिवार सुबह अलग-अलग अभियानों में 40 ‘आतंकियों’ को मार गिराया। मिस्र के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि पुलिस ने यह अभियान गीजा के पिरामिडों के नजदीक सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में वियतनाम के 3 पर्यटकों और उनके गाइड की मौत के बाद चलाया।

Also Read :  भाजपा सरकार ने दिया सुहेलदेव को सम्मान : सीएम योगी

बयान में कहा गया कि गीजा में 2 जगहों पर कार्रवाई में 30 ‘आतंकियों’ की मौत हुई, जबकि अशांत उत्तरी सिनाय में बाकी बचे 10 की मौत हुई। बयान में बताया गया है कि अधिकारियी इस सूचना के बाद सक्रिय हुए कि संदिग्ध आतंकी पर्यटन स्थलों और चर्चों पर सिलसिलेवार हमले की योजना बना रहे हैं।

बता दें कि शुक्रवार को गीजा में पर्यटकों की एक बस सड़क किनारे हुए बम विस्फोट की चपेट में आ गई थी। इस हमले में छुट्टी मनाने आए 3 वियतनामी पर्यटकों और उनके एक मिस्री गाइड की मौत हो गई। ये पर्यटक काहिरा के बाहर गीजा की पिरामिडों के पास यात्रा कर रहे थे। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More