जयमाल के बाद दूल्हे की शक्ल देखकर भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार

दुल्हन बोली- न लहंगा लाए और न हार, मेरी चौखट पर क्यों लाए बारात

0

यूपी के बरेली में सात फेरों से पहले ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन को दूल्हे का रंग पसंद नहीं था। अपने होने वाले जीवनसाथी का काला रंग देखकर दुल्हन भड़क गई। जयमाल की रस्म हो चुकी थी। अब सात फेरे होने बाकी थे, तभी अचानक शादी न करने की खबर सुनकर दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी बोला- साहब घर नहीं जाऊंगा प्रेमिका बहुत मारती है; जानिए पूरा मामला

जिद पर अड़ी दुल्हन

मामला बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव का युवक जो आईटीआई कर रहा है। परिजनों ने उसका विवाह हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटरमीडिएट पास युवती से तय किया था। गुरुवार को वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों की खूब खातिरदारी की। बारातियों को नाश्ता और भोजन कराने के बाद धूम धाम से बारात चढ़ी और जयमाल की रस्म पूरी की गई।

‘न लहंगा लाए, न लाए हार, फिर हमारी चौखट पर क्यों लाए बारात’

जयमाला की रस्म के बाद फेरों की बारी आयी तो मंडप में पहुंचने से पहले ही दुल्हन ने दूल्हा काला बताते हुए शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन की बात सुनकर वहां हंगामा मच गया। लोगों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह उसके साथ फेरे लेने को राजी नहीं हुई। दुल्हन ने लड़के वालों को एक अटपटा सा जवाब भी दिया। दुल्हन ने कहा, न लहंगा लाए और न लाए हार, फिर हमारी चौखट पर क्यों लाए बारात। दुल्हन का जवाब सुनकर दूल्हा समेत सभी बाराती सन्न रह गए। हालांकि दुल्हन की मांग पूरा करने के लिए लड़के वाले राजी भी हो गए, लेकिन इसके बाद दूल्हा काला होने की बात कहते हुए दुल्हन ने शादी के लिए हामी नहीं भरी।

बैरंग लौट गई बारात

सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंची सेंथल पुलिस चौकी इंचार्ज दोनों पक्षों के लोगों को साथ लेकर पुलिस चौकी आए जहां दोनो पक्षों के लोगों के बीच काफी देर तक पंचायत होती रही। लेकिन लड़की नहीं मानी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच रिश्ता तोड़ने की बात तय हुई और बारात बैरंग लौट गई।

ये भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया, फोटो शेयर कर दी जानकारी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More