गांव पहुंचा बजरंगी का शव, मचा कोहराम

0

कल मुन्ना बजरंगी की जेल में हुई हत्या ने पूरे प्रदेश में हड़कम्प सा मचा दिया। जिसके बाद आज उसका शव पैतृक गांव जौनपुर जिले (district) के सुरेरी थाना क्षेत्र के पुरे दयाल गांव पहुंचा दिया गया। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुन्ना बजरंगी के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को यानी कि आज किया जाएगा। पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

जेल सुरक्षा पर उठा सवाल

दरअसल बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बीते सोमवार को बागपत कोर्ट में मुन्ना बजरंगी की पेशी होनी थी। जिसके लिए रविवार उसे झांसी जेल से बागपत लाया गया था। इसके बाद सोमवार जेल में ही मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद से जेल की सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं।

Also Read :  जाने, कौन है राठी जिसने मुन्ना बजरंगी को उतारा मौत के घाट

पूर्वांचल के माफिया प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा सहित बीजेपी के कई नेताओं पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। इसके अलावा पूर्व सांसद धनन्जय सिंह और भाजपा नेता पीके सिंह और कृष्णनंद राय की पत्नी अल्का पर भी हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

इसके साथ ही ये भी पता लगा है कि सोमवार सुबह 6 बजे जेल में झगड़े के दौरान मुन्ना को गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि सुनील राठी ने गोली मारकर हत्या की गई। एडीजी ने बताया कि गोली मारने के बाद हथियार को गटर में फेंक दिया। एडीजी ने जेल सुरक्षा में बड़ी चूक बताई है। तत्काल प्रभाव से जेलर उदय प्रताप, शिवा जी यादव डिप्टी जेलर, हेड वार्डन रजिंदर सिंह, बार्डेन माधव कुमार सस्पेंड कर दिए गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More