भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद शरद त्रिपाठी का विरोध, जमकर हुआ हंगामा

0

संतकबीरनगर के मेंहदावल में शनिवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यकर्ताओं के विवाद के चलते स्थागित हो गया। कार्यकर्ताओं ने मेंहदावल और सदर क्षेत्र से विधायकों के समर्थन में और सांसद शरद त्रिपाठी के विरोध में नारेबाजी की। कुर्सियां तोड़ डालीं। कुछ देर बाद एसडीएम ने सम्मेलन स्थगित करने की घोषणा कर दी।

मेंहदावल के जगदगुरु शंकराचार्य इंटर कालेज में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित था। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को 1.55 बजे आना था। विवाद होने तक नहीं पहुंचे थे। मंच से भाषण चल रहा था। लगभग 2.10 बजे कार्यकर्ता मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल व सदर विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे के समर्थन में नारे लगाने लगे। तभी मंच से किसी व्यक्ति विशेष के समर्थन में नारेबाजी करने से मना किया गया।

Also Read : आजम खां ने कहा ‘बजरंग अली’ तो गिरिराज सिंह बोले, रामपुर आकर बताऊंगा

उग्र कार्यकर्ताओं ने तोड़ी कुर्सियां

इसके बाद कार्यकर्ताओं का विरोध उग्र होता गया। मंच से शांत रहने की अपील होती रही पर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी तेज होती गई। सांसद के विरोध में भी नारे लगे। उग्र कार्यकर्ता कुर्सियां तोड़ने लगे। लगभग 15-20 मिनट तक बवाल होता रहा। इसके बाद सीओ मेंहदावल की अगुवाई में गेट पर डंडे फटकार पुलिस ने कार्यकर्ताओं को भगाया। उसके बाद आए एसडीएम ने मंच से सम्मेलन स्थगित करने की घोषणा कर दी।

छह मार्च को हुआ था जूता कांड

संतकबीरनगर में छह मार्च को एक सरकारी बैठक में भाजपा सांसद और विधायक के बीच शिलापट पर नाम को लेकर बहस हो गई थी। बाद में सांसद ने विधायक पर जूते की बौछार कर दी तो विधायक ने भी सांसद को थप्पड़ जड़ दिए थे। दोनों में जमकर गाली गलौज भी हुई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More