ये लो, सीएम योगी से ही रचा लिया सांकेतिक विवाह

0

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरोध करने का एक अनोखा तरीका निकाला है। सीतापुर में  आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ  से सांकेतिक रूप में विवाह किया है।  इसके साथ ही योगी की एक तस्वीर को भी साथ मे लिया गया।  बाकायदा शादी में जयमाल डाला गया, भांवर हुई और मन्त्रोच्चारण के साथ विवाह की रश्म अदा की गई। इतना ही नहीं दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया गया।

Also Read: अयोध्या विवाद को सुप्रीम कोर्ट ने 8 फरवरी के लिए टाला

सरकार का कोई ध्यान नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व 42 दिन धरना होने के बाद भी प्रदेश सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी। मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कई लंबित मांगों पर सीएम का ध्यान आकर्षित कराने के उद्देश्य से विरोध का ये अनोखा तरीका अपनाया गया है।

Also Read: एक ही पल में किसान बना करोड़पति, जानिए कैसे ?

पूरी रस्मों के साथ मनाया सांकेतिक विवाह

ध्यान देने की बात ये कि इस दौरान वैदिक मंत्रों के बीच जिलाध्यक्ष ने पूरी रस्मों के साथ सीएम योगी की फोटो से सांकेतिक रूप से विवाह किया। विवाह की इन रस्मों के बाद उन्होंने स्थानीय मंदिर में दर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मागे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान रामश्री राठौर, कुमकुम सिन्हा, नीता सिंह, शबीरम व रेखा बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी मौजूद रही।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More