तैमूर ने खाई गर्मी की पहली आइसक्रीम, नन्हें नवाब की फोटोज से नहीं हटेंगी नजरें

तैमूर के आइसक्रीम खाते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है

0

बॉलीवुड का नवाबी कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने नन्हें नवाब के साथ घूमने निकले। इस दौरान नन्हें नवाब तैमूर को गर्मी की पहली आइसक्रीम का लुत्फ उठाते दिखे।

तैमूर के आइसक्रीम खाते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस दौरान करीना कपूर खान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आईं तो वही सैफ अली खान पिंक कुर्ता और व्हाइट पैजामे में दिखे।

आइसक्रीम में डूबे दिख तैमूर-

https://www.instagram.com/p/B9dxcvFB5kI/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

आइसक्रीम खाते हुए तैमूर अली खान मीडिया पर्सन्स को एकटक देखते रहे और खूब सारे पोज दिए। इस दौरान करीना कपूर खान भी तैमूर के साथ ही थी और मॉल से बाहर आते वक्त हाथ पकड़कर बाहर आती दिखी।

इस वक्त तैमूर के हाथ में एक बड़ी सी आइसक्रीम भी थी जिसका वो मजा उठाते दिखे। तैमूर अली खान को आइसक्रीम बेहद ही ज्यादा पसंद है। ये उनकी इन फोटोज से ही साफ हो रहा है।

बता दें कि नन्हें नवाब तैमूर अली खान हमेशा ही अपनी क्यूट हरकतों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

यह भी पढ़ें: तैमूर पर लट्टू हुईं दीपिका और आलिया, Video वायरल

यह भी पढ़ें: मामा की बारात में जमकर नाचे तैमूर, मम्मी करीना ने भी किया खूब डांस

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More