स्वाती मालीवाल और नवीन जयहिंद ने लिया तलाक, स्वाती ने ट्वीट कर दी जानकारी

0

दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाती मालीवाल ने नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। दोनों ही आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। स्वाति ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए अपना दर्द बयां किया है। स्वाती ने कहा कि कई बार दो सर्वोत्तम लोग भी एक साथ नहीं रह पाते हैं।

यह बेहद दुखद घड़ी

दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाती ने ट्विटर पर लिखा कि यह उनके लिए बेहद दुखद घड़ी है। स्वाती ने कहा कि उनकी परियों की कहानियों वाले दिन खत्म हो गए। उन्होंने कहा कि कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पूर्व पति को बहुत याद करेंगी।

जिस वक्त परियों की कहानियां खत्म हो जाएं बहुत दर्दनाक होता है

स्वाती ने ट्वीट किया, ‘जिस वक्त आपकी परियों की कहानियां खत्म हो जाएं, वह बहुत दर्दनाक होता है। मेरा खत्म हो गईं। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया। कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्हें और भविष्य में उनके साथ जो जिंदगी होती, उसे मिस करूंगी।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हर दिन ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हमारे जैसे लोगों को यह पीड़ा सहने की ताकत दें।’

आप सरकार ने स्वाती को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया

गौरतलब है कि स्वाती मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े हैं। आप सरकार ने ही स्वाती को भी दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। स्वाती मालीवाल अपनी सक्रियता की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने बलात्कारियों को फांसी देने की मांग पर दिसंबर महीने में आमरण अनशन किया था जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तब नवीन जयहिंद ने स्वाती को शेरनी और मर्दानी बताया था।

जयहिन्द ने लिखा—’स्वाति शेरनी

जयहिन्द ने लिखा—’स्वाति शेरनी है मुर्दा नही मर्दानी है। सोये हुए लोगो को जगाया जाता है पर मुर्दो को जगाने चली है मुर्दे कभी जागते नही है। इस जंगल मे जंग जिंदा रहके लड़ी जाती है मरके तो जंग नही लड़ी जा सकती।रेपिस्टों को फांसी के लिए 13 दिन से अनशन पर है। मर भी जाएगी तो 13 दिन भी याद नही रखेंगे लोग।’

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More