UP बीजेपी नेतृत्व में बदलाव, स्वतंत्र देव सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

0

योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री हैं।

स्वतंत्र देव सिंह के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। लोकसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र देव सिंह मध्य प्रदेश के इंजार्च थे। उनकी देखरेख में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया। यहां बीजेपी ने 29 में से 28 सीटें जीती।

स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। सितंबर 2017 में वे विधान परिषद के निर्वाचित हुए थे।

केंंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी की ‘एक व्यक्ति-एक पद’ की नीति के तहत केंद्रीय मंत्री बनने के बाद महेंद्र नाथ पांडे एक साथ यूपी बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नहीं रह सकते थे इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

बीजेपी महाराष्ट्र को भी मिला नया अध्यक्ष-

सूत्रों के मुताबिक़, भाजपा ने चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

यह भी पढ़ें: इस्तीफे के बाद वर्किंग मोड में राहुल गांधी, हार की समीक्षा करने जाएंगे अमेठी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More