सुशांत के परिवार को दोहरा गम, घर में एक और मौत

0

पटना के रहने वाले फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुशांत की मौत के सदमे को उनकी भाभी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उन्होंने दम तोड़ दिया।

हालांकि उनकी भाभी पहले से ही लीवर कैंसर से पीड़ित थी। सुशांत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। 15 जून को उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही कर दिया गया।

सुशांत की मौत के सदमे में भाभी ने दम तोड़ा-

सुशांत के जाने के बाद उनका पूरा परिवार सदमे में है। उनके पुश्तैनी घर पूर्णिया के बड़हरा कोठी के मलडीहा में भी अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला। इस बीच उनकी मौत के सदमे को उनकी भाभी बर्दाश्त नहीं कर सकी और सोमवार की शाम उनका भी निधन हो गया।

एक्टर सुशांत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने मंगलवार को बताया कि अमरेंद्र सिंह की पत्नी सुधा देवी (48) लीवर कैंसर से पीड़ित थी और सोमवार की शाम उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि दो दिन से वे बेहोश थी।

उल्लेखनीय है कि सुशांत अपने सभी परिजनों के काफी करीब थे। एक साल पहले जब वे बिहार आए थे तब भी वे मलडीहा गांव पहुंचे थे और लोगों के साथ समय गुजारा था।

यह भी पढ़ें: चेतावनी : सुशांत सिंह राजपूत की इन तस्वीरों को न करें शेयर वरना होगी कानूनी कार्रवाई !

यह भी पढ़ें: इस बार अपना बर्थडे नहीं मनाएंगे मिथुन, इसके पीछे एक नहीं कई वजहें हैं!

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More