भीषण गर्मी की चपेट में उत्‍तर प्रदेश

0

उत्‍तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी लखनऊ में भी अब तक का सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 5 डिग्री अधिक था।

इलाहाबाद में तापमान ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। इलाहाबाद में कल सबसे अधिक 48 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जो कि 7 डिग्री अधिक था।

बांदा जिले का भी तापमान 48.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। दूसरे शहर भी प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे हैं जहां तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुंच गया है।

आम जन जीनव अस्त-व्यस्त-

गर्मी से आम जन जीनव अस्त-व्यस्त हो गया। भीषण गर्मी की मार सबसे ज्यादा पशुओं और पक्षियों को झेलनी पड़ रही हैं।

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बीते कुछ दिनों से कई मौसमी गतिविधि न होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है।

यही कारण है कि पहाड़ी इलाकों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन क्षेत्रों में 2 जून तक बारिश होने के आसार नहीं है।

यह भी पढ़ें: मौसम की मार ने ली 39 जानें, मदद के लिए आगे आया PMO

यह भी पढ़ें: आसमान से बरस रहा तू’फानी’ कहर, तस्वीरों में देखें भयानक रूप!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More