दरोगा ने थाने में गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, कप्तान ने दिया आर्शीवाद

0

पुलिस महकमे एक एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां थाने के अंदर दरोगा और उसकी प्रेमिका की शादी की गई। यह विवाह अमरपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। शादी के गवाह पुलिस इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, दरोगा विजय शंकर सिंह, राजेश सिंह सहित थाना में पदस्थापित अन्य दरोगा एवं चौकीदार भी बने। दोनों कई सालों से एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी रचाना चाहते थे, लेकिन दरोगा के घरवाले इस रिश्ते खुश नहीं थे। आखिरकार थाने में ही दोनों की शादी हो गई।

marriage

शादी के खिलाफ था दरोगा का परिवार

दरअसल, मामला बिहार के बांका जिले का है, जहां अमरपुर थाना में पोस्टेड दरोगा छोटू कुमार किसी लड़की के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में था। दोनों एक दूसरे बहुत प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन दरोगा का परिवार शादी के खिलाफ था।

marriage

जब लड़की को इसके बारे में जानकारी हुई तो उसने बांका जिले के एसपी के पास इसकी शिकायत लेकर पहुंच गई। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ने पूछताछ कर दोनों से शादी के बारे में पूछा और फिर मरपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली की मंदिर में ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोनों की शादी करा दी। बताया जा रहा है कि दरोगा छोटू कुमार शेखपुरा के रहने वाले हैं और उनकी प्रेमिका भी शेखपुरा की ही रहने वाली है। हालांकि, एसपी साहब इस शादी में मौजूद नहीं थे, लेकिन नवदंपति को अपना आर्शीवाद दिया।

marriage

यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

यह भी पढ़ें: हाथरस कांड : पुलिस से केस रिकॉड लेने हाथरस पहुंची CBI टीम

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, जंगल में मिला तबाही का जखीरा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More