प्रिंस हैरी को शादी के गिफ्ट में ‘सांड’ देगा भारत

0

प्रिंस हैरी को शादी के गिफ्ट के रुप में सांड देगा भारत। ब्रिटेन में होने वाली रॉयल वेडिंग में अब एक ही दिन बाकी है। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मर्केल शनिवार यानी 19 मई को एक दूसरे के हो जायेंगे। इस शाही शादी की चर्चा दुनियाभर में है।

प्रिंस हैरी और उनकी होनी वाली पत्नी दोनो हैं पशु प्रेमी

इस रॉयल वेडिंग में भारत तोहफे में सांड देनेवाला है। मैरी- द इंडियन बुल’ नाम का यह सांड फिलहाल महाराष्ट्र के एक सेंचुरी में रह रहा है। प्रिंस हैरी और मेगन के सम्मान में इसका नाम ‘मैरी’ रखा गया। यह उनकी शादी के लिए सबसे अनूठा तोहफा होगा क्योंकि उन दोनों का पशु प्रेम किसी से छिपा नहीं है। पशु अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पीटा ने इस बैल को गोद लिया हुआ है।

Also Read :  कर्नाटक की जंग, 3 बसों में सवार होकर हैदराबाद पहुंचे JDS-कांग्रेस के विधायक

फिलहाल सर्द मौसम के बीच मैरी को लंदन नहीं भेजा जा सकता, इसलिए उसकी तस्वीर को खूबसूरत से फ्रेम में जड़कर भेजा जाएगा। पीटा इंडिया की ओर से बताया गया कि जिंदगी से थक चुका यह बैल उन्हें यह बहुत कमजोर और जख्मी हालत में मिला था। लेकिन इसकी पूरी देखभाल की गई और अब यह पूरी तरह से ठीक है। वैसे तो प्रिंस हैरी की शाही शादी में तमाम तोहफे आएंगे लेकिन यह यकीनन खास होगा।

600 अतिथियों को आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया है

एंटरटेनमेंट टूनाइट के मुताबिक, प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी में स्पाइस गर्ल्स ग्रुप की विक्टोरिया बेकहम, मेल बी, मेलानी सी, एम्मा बंटन और जेरी हलीवेल शामिल होंगी। शादी के लिए करीब 600 अतिथियों को आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया है। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इस शाही शादी में शामिल होंगी, वह मेगन की काफी अच्छी दोस्त हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More