अयोध्या स्टेशन को दी जायेगी ‘राम मंदिर’ की शक्ल

0

प्रदेश तो पहले ही भगवा हो चुका है अब स्टेशनों की बारी है। जी हां अब रेलवे विभाग ने अयोध्या स्टेशन को भी राम मंदिर की शक्ल देने का मन बना लिया है। ये घोषणा रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने की है। उनका कहना है कि यूपी के अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर अयोध्या स्टेशन को हुबहू राम मंदिर के ढ़ाचे जैसी ही शक्ल दी जायेगी। सिन्हा अयोध्या में 210 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे थे।

राम मंदिर का जैसा डिजाइन बनाया है

उन्होंने कहा कि अयोध्या को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि दुनिया के किसी कोने से कोई भी आए तो गर्व से कह सके कि यह श्री राम की जन्मभूमि है। मनोज सिन्हा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर का जैसा डिजाइन बनाया है बिल्कुल वैसा ही रेलवेे स्टेशन को बनाया जाएगा। रेल राज्य मंत्री ने ये भी कहा कि अयोध्या को ऐसी श्रेणी में लाना है कि देश के हर कोने से रेलगाड़ी अयोध्या आए। इसका इंतजाम भारत सरकार करेगी। रेल मंत्री ने कहा कि जिस हिसाब से अयोध्या का महत्व है उस हिसाब से यहां का रेलवे स्टेशन नहीं है।

also read :  विधायक गिरफ्तार, अब केजरीवाल पर गिर सकती है गाज

लोग देश के हर कोने से यहां आते हैं लेकिन स्टेशन अभी तक उनकी आशाओं के अनुरूप नहीं बन सका है। अपनी योजनाओं की बात करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि अब सरकार अयोध्या और फैजाबाद के स्टेशनों पर काफी काम करा रही है। इसके अंतर्गत अकबरपुर, फैजाबाद, बाराबंकी के रेलवे लाइन को डबल लेन और उसके विद्युतीकरण पर 1116 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने अयोध्या और फैजाबाद रेल स्टेशनों पर कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कई विकास योजनाओं की घोषणा की।

हनुमानगढी और कनक भवन दर्शन करने पहुंचे

सिन्हा ने कहा अयोध्या के कोल डिपो को चार करोड़ रुपए की लागत से दर्शन नगर अथवा गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर निर्मित कराया जाएगा। फैजाबाद से मुंबई के लिए चलने वाली साकेत एक्सप्रेस अब चार दिन मुंबई के लिए चलेगी। फैजाबाद से पुरानी दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन को आधुनिक डिब्बों वाली रेक दी जाएगी। रेल राज्यमंत्री ने मंगलवार को 80 करोड़ की लागत से अयोध्या रेलवे स्टेशन के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी और प्रस्तावित रेलवे के मॉडल भवन का प्रदर्शन भी जनता के बीच कराया।मंगलवार को वैदिक मंत्रों के बीच योजनाओं का शुभारंभ हुआ। मनोज सिन्हा योजनाओं का शिलान्यास करने से पहले हनुमान गढ़ी और कनक भवन दर्शन करने भी पहुंचे।

जनसत्ता

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More