श्रीलंका : ईस्‍टर हमले के 9 हमलावरों के नाम और फोटो जारी

0

श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए धमाकों में शामिल रहे आतंकवादियों की संपत्ति फ्रीज करने का कदम उठाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में शामिल लोगों की संपत्ति की सूची तैयार की जा रही है।

पुलिस ने ईस्टर के दिन सिलसिलेवार बम धमाकों में शामिल नौ आत्मघाती हमलावरों के नाम और तस्वीरें जारी की हैं।

इस बीच सरकार ने आतंकवाद को महिमा मंडित करने वाले किसी भी तरह के धार्मिक या अन्‍य प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश विदेशियों पर भी लागू होगा।

उठाये गए कई कदम-

इस आदेश के तहत विवादास्‍पद इस्‍लामी प्रचारक जाकिर नाइक के पीस टीवी के प्रसारण पर देश में प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बीच, गिरिजाघरों में लगातार दूसरे हफ्ते संडे की प्रार्थना रद्द कर दी गई है।

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर चर्च और लक्जरी होटल के सामने अलग-अलग जगह 8 बम विस्फोट हुए थे जिनमें 290 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से भी अधिक अन्य लोग घायल हो गए थे। मारे गए लोगों में 10 भारतीय भी थे।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका धमाके : वीडियो में दिखा हमलावर, IS ने ली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More