भाजपा सरकार आने का बाद से प्रदेश में अपराध बढे : अखिलेश

0

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर की जंयती के मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार को जमकर कोसा। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है अपराध की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकार को कठुआ और उन्नाव मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

योगी सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए जो संरक्षण दे रहे हैं

उन्होंने कहा कि डा. भीम राव अंबेडकर के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। हम समाजवादी हैं, समाजवादी लोग कभी भी अंबेडकर के बलिदान को नहीं भूल सकते हैं। संविधान का जो रास्ता है, समाजवादी उसी पर ही चलेंगे। उन्नाव औऱ कठुआ मामले में अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए जो संरक्षण दे रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

घटना को भी दो हफ्ते तक छुपाए रखा गया

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार दोषियों को बचा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा मेरठ और मुरादाबाद में छेड़छाड़, रेप और डकैती के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। नोयडा में एक महीने में 19 रेप और छेड़छाड़ के मामले सामने आये हैं। गुजरात मामले में हुई घटना को भी दो हफ्ते तक छुपाए रखा गया।

Also Read :  अंबेडकर जयंती आज, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कई शहरों में बढ़ाई गई सुरक्षा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। विधायक यहां पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी हैं। उन्नाव की एक ही घटना से प्रदेश सरकार के एनकाउंटर का सच सामने आ गया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार उन्नाव की घटना के लिए दोषी है। वही लंबे समय से आरोपियों को बचा रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रमुख सचिव गृह के साथ ही पुलिस महानिदेशक की भूमिका का भी जनता को पता चल गया है।

कार्यालय में डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया

पुलिस के संरक्षण में अन्याय हो रहा है। डीजीपी किसी की पार्टी का नही होता होम सेक्रेटरी किसी पार्टी का नही होता। उम्मीद है सीबीआई सच्चई सामने लाएगी। प्रदेश सरकार को सख्त कार्यवाही करनी चाहिये। इसके साथ ही जो संरक्षण दे रहा उसपर भी कार्यवाही की जानी चाहिए।अखिलेश यादव ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 127वीं आम्बेडकर जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।

अशीर्वाद बना रहे विपक्षियों को मौका मिलेगा

उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोग आम्बेडकर जयंती मना रहे हैं। भीमराव आम्बेडकर के बलिदान को कोंई भुला नही सकता है। समाजवादी लोग नही भूल सकते। संविधान का जो रास्ता है उस पर सामाजवादी चलेंगे।अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, अपराध दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। मेरठ से लेकर पूरे प्रदेश में दलितों पर अन्याय हुआ है। मुख्यमंत्री जी का अशीर्वाद बना रहे विपक्षियों को मौका मिलेगा। गुजरात में भी ऐसी ही घटना हुई है दो हफ्ते तक मामला छुपा रहा। आगरा, मेरठ, मुरादाबाद व बरेली में दुष्कर्म, छेड़छाड़ व डकैती के मामले बढ़े हैं। नोएडा में एक महीने में 19 दुष्कर्म तथा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More