मायावती ने दिए संकेत, टूट सकता है SP-BSP गठबंधन
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने सपा-बसपा गठबंधन टूटने के संकेत दिए हैं। दिल्ली में चल रही बसपा की बैठक में मायावती ने कहा कि गठबंधन से कोई फायदा नहीं हुआ है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि मायावती ने गठबंधन टूटने के दिए संकेत दिए हैं। मायावती का कहना है कि गठबंधन से कोई फायदा नहीं हुआ।
बहुजन समाज पार्टी की बैठक में मायावती ने कहा कि गठबंधन से यादव वोट में इजाफा नहीं हुआ। यादव वोट नहीं मिले। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के लोगों ने गठबंधन के खिलाफ काम किया।
बैठक में मायावती ने ईवीएम पर भी सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी 11 विधानसभा सीटों पर बसपा उपचुनाव लड़ेगी।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन को संयुक्त रूप से 15 सीटों पर जीत मिली। बसपा को 10 सीटों पर सफलता मिली।
उम्मीद थी कि गठबंधन यूपी में भाजपा को तगड़ी चुनौती देगा लेकिन ऐसा हो नहीं सका। भाजपा ने प्रदेश में 62 सीटों पर जीत हासिल की।
हालांकि गठबंधन तोड़ने पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन परिणामों से गठबंधन दलों बेहद निराश हुए हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी में छह महीने बाद ही विपक्ष की है अग्निपरीक्षा
यह भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल संभव, इन मंत्रियों को मिल सकता है प्रमोशन
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)