इस वजह से अपने जन्मदिन पर दुखी हैं सोनिया गांधी

0

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को 73 साल की हो गईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

PM मोदी ने दी बधाई-

सोनिया के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जन्मदिन पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी।

ट्वीट में लिखा, ‘सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।’

जन्मदिन नहीं मना रहीं सोनिया गांधी-

हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के चलते सोनिया गांधी बेहद आहत हैं।

उन्होंने बताया कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं।

वह महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं से दुखी हैं।

द्रमुक नेता एम के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई अन्य नेताओं ने भी सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी।

कांग्रेस की बड़ी नेता सोनिया गांधी-

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘सोनिया गांधी हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं।’

‘उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है।’

यह भी पढ़ें: ‘आदित्य ठाकरे ने ली सोनिया गांधी के नाम पर शपथ, ये बाला साहेब की शिवसेना नहीं’

यह भी पढ़ें: आगरा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी को दी धमकी, जाने क्या है पूरा मामला!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More