सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिलीं प्रियंका गांधी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से उनका हालचाल जाना।

प्रशासन पर लगाये आरोप-

प्रियंका गांधी ने सोनभद्र प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। यहां लोगों पर फर्जी मुकदमें लगाकर परेशान किया जा रहा है।

प्रियंका सुबह करीब दस बजे वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचीं जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में वह सड़क मार्ग से सोनभद्र के लिए रवाना हो गईं।

क्या है सोनभद्र नरसंहार-

गौरतलब है कि सोनभद्र के घोरावल इलाके में 17 जुलाई को जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए संघर्ष में 10 गोंड आदिवासियों की हत्या कर दी गई थी और 18 अन्य घायल हो गए थे।

सोनभद्र गोलीकांड में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने 19 जुलाई को जा रहीं प्रियंका गांधी को राज्य प्रशासन ने बीच रास्ते में ही रोक लिया था और बाद में हिरासत में ले लिया था।

प्रियंका सोनभद्र जाने से रोके जाने के बाद बीच सड़क पर ही पाल्थी मारकर बैठ गईं और जोर देने लगीं कि उन्हें आगे जाने की इजाजत दी जाए। धरने पर बैठीं प्रियंका को चुनार अतिथि गृह ले जाया गया था।

यह भी पढ़ें: सोनभद्र नरसंहार : एक बार फिर उम्‍भा गांव जाएंगी प्रियंका गांधी

यह भी पढ़ें: सिरदर्द बने ये विदेशी कैदी, जेल में कर रहे मटन-चिकन और वोडका की डिमांड

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More