सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मुंबई पहुंची UP पुलिस

0

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक इवेंट ऑर्गेनाइजर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कहा जा रहा है कि इन दिनों मुरादाबाद पुलिस ने जिले में बढ़ते अपराध पर इतन मेहनत नहीं की जितनी सोनाक्षी सिन्हा पर दर्ज केस में किये जा रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा-

जानकारी के मुताबिक सोनाक्षी को बीते साल सिंतबर 2018 में एक इवेंट में परफॉर्म करना था। उसके लिए उन्हें 24 लाख रुपए भी दिए गए थे, लेकिन वो इवेंट में नहीं आईं। इस वजह से ऑर्गेनाइजर्स को भारी नुकसान हुआ। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई।

खबरों की मानें तो अब इस मामले पर कार्रवाई करते हुए मुरादाबाद पुलिस गुरुवार को सोनाक्षी सिन्हा के घर उनका बयान लेने भी पुहंची। लेकिन एक्ट्रेस उस समय घर पर मौजूद नहीं थीं। क्योंकि सोनाक्षी जुहू में रहती हैं इसलिए मुरादाबाद पुलिस ने जुहू पुलिस की मदद भी ली है। खबरों के मुताबिक पुलिस को अब भी सोनाक्षी के बयान का इंतजार है और वो आज यानी शुक्रवार को भी उनके घर जा सकती है।

सोनाक्षी ने कोर्ट से ले रखा है स्टे-

मुरादाबाद के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पीड़ित पक्ष कई बार हमारे पास इस मामले में आया था पांच छह महीने पुराना मामला है। एक टीम हमारे यहां से मुंबई सोनाक्षी सिन्हा के पास उनका पक्ष जानने के लिए गई है। हालांकि, पता चला है कि सोनाक्षी सिन्हा ने इस मामले में कोर्ट से स्टे ले रखा है। हम सोनाक्षी सिन्हा का पक्ष जानना चाहते थे इसलिए टीम मुंबई गई है उनके यहां गई है।

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस नहीं बनना चाहतीं थी दबंग गर्ल, इनके कहने पर की बॉलीवुड में एंट्री

यह भी पढ़ें: लखनऊ की सड़कों पर दिखीं दबंग गर्ल, मां के लिए की वोट अपील

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More