विरुष्का के मुंबई रिसेप्शन कार्ड में कुछ खास, जानिए अन्दर का सरप्राइज

0

मुंबई में 26 दिसंबर को विराट-अनुष्का का रिसेप्शन का इन्विटेशन कार्ड मीडिया में वायरल हो रहा है। विरुष्का के इस कार्ड ने एक मिसाल पेश कर दी है। दरअसल पूरी तरह से ईको-फ्रेंडली इस कार्ड के साथ एक छोटा सा प्लांट भी अटैच किया गया है। यह छोटा सा प्लांट तुलसी (Basil) का है। हालांकि इन प्लांट्स को फॉरेन से बुलावाया गया है, एक्सपर्ट डॉ. किशोर पंवार के अनुसार यह तुलसी दिखने में इंडिया से पाई जाने वाली तुलसी से थोड़ी अलग है लेकिन इनकी प्रॉपर्टी एक ही है।

Also Read: अमेरिका इस भ्रम से बाहर निकले कि उत्तर कोरिया अपना परमाणु हथियार छोड़ देगा

आइये इस पौधे के कुछ फायदे

इस पौधे के फायदे। आपकी डेली लाइफ में भी यह पौधा कई बीमारियों को दूर कर सकता हैँ। ट्वीटर पर विराट-अनुष्का के कार्ड को लेकर यूजर सरप्राइज हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा है कि रिसेप्शन कार्ड बहुत यूनीक है। नेचर के प्रति अवेयरनेस बढ़ाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। यह इको फ्रेंडली इन्विटेशन है।

 Also Read: संविधान से देश चलता है, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के फतवों से नहीं: साक्षी महाराज

कितना फायदेमंद है यह छोटा सा पौधा, देखिए…

तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीबायोटिक प्रॉपर्टी पाई जाती है। इससे वायरल, फंगल इंफेक्शन खत्म होता है। सांस लेने में होने वाली दिक्कत (ब्रीदिंग प्रॉब्लम) को भी तुलसी खत्म करती है। गले की सूजन के साथ ही सालों से हो रही बीमारियां भी तुलसी से खत्म हो जाती हैं। जिन लोगों को अस्थमा की बीमारी है, उनके लिए तुलसी अमृत है। इसके ऑयल से अस्थमा में आराम मिलता है। तुलसी के ऑयल में विटामिन सी सहित कई जरूरी तत्व होते हैं, यह सिर्फ इंफेक्शन ही खत्म नहीं करते बल्कि रक्त जमाव को भी खत्म करते हैं। फेंफड़ों के कैंसर से बचाते हैं। इससे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इस तरह तुलसी हार्ट डिजीज से भी बचाती है। इसमें मौजूदा एंटीऑक्सीडेंट्स से स्ट्रेस लेवल कम होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी यह करती है।  तुलसी एक एक्सीलेंट माउथ फ्रेशनर है। इसकी फ्रेशनेस लंबे समय तक बनी रहती है। यह माउथ के 99% से ज्यादा जर्म्स को खत्म करती है।  यह बॉडी में यूरिक एसिड के लेवल को कम करती है। किडनी को क्लीन करती है। किडनी स्टोन की प्रॉब्लम दूर करती है।

साभार: (www.dainikbhaskar.com)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More