कमलनाथ के इस्तीफे के बाद बोले शिवराज, अपने बोझ से गिरी कांग्रेस सरकार

चौहान ने कहा, ‘भाजपा कभी सत्ता गिराने बचाने के खेल में नहीं रही। अपने बोझ से यह (कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत) सरकार गिरी है।’

0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से कमलनाथ के इस्तीफे के बाद पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की सरकार अपने बोझ से गिरी है।

सरकार गिराने के लिए भाजपा द्वारा षडयंत्र किए जाने के कमलनाथ के आरोपों पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं 13 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके चौहान ने यहां संवाददताओं से कहा, ‘भाजपा कभी सत्ता गिराने बचाने के खेल में नहीं रही। अपने बोझ से यह (कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत) सरकार गिरी है।’

उन्होंने कहा, ‘यह सरकार अपने अंतर्द्वंद से गिरी है। (कांग्रेस नेताओं में) आंतरिक कलह के कारण गिरी है।’

कमलनाथ ने लगाये ये आरोप-

Kamal Nath government floor test

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से ठीक पहले कमलनाथ ने यहां मुख्यमंत्री निवास पर प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया था, ‘मेरी सरकार को अस्थिर कर भाजपा प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। उसे यह भय सता रहा है कि यदि मैं प्रदेश की तस्वीर बदल दूंगा तो प्रदेश से भाजपा का नामोनिशान मिट जाएगा।’

इसके अलावा, कमलनाथ ने कहा, ‘किस प्रकार करोड़ों रुपये खर्च कर प्रलोभन का खेल खेला गया जनता द्वारा नकारे गए एक तथाकथित महत्वाकांक्षी, सत्तालोलुप ‘महाराज’ (ज्योतिरादित्य सिंधिया) और उनके द्वारा प्रोत्साहित 22 लोभियों के साथ मिलकर भाजपा ने खेल रच लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की। इसकी सच्चाई थोड़े ही समय में सभी के सामने आएगी।’

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश : कमलनाथ सरकार को राहत, नहीं हुआ फ्लोर टेस्ट; SC पहुंची BJP

यह भी पढ़ें: CM कमलनाथ ने दिया इस्तीफा, फ्लोर टेस्ट से पहले गिरी सरकार

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More