45 दलों की मास्‍टर ‘चाभी’ से लोकसभा चुनाव में ताला खोलेंगे शिवपाल?

0

प्रगतिशील समाज पार्टी संरक्षक शिवपाल यादव ने  कैंटोमेंट स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत किया। उन्होंने कहा कि बुधवार को चंदौली में पीएसपी (लोहिया) व बहुजन मुक्ति पार्टी का कार्यक्रम है। उसी में आया हूं। 18 मण्डल में ये दोनों पार्टी मिलकर चुनाव की तैयारी कर रही है।

बोले ये सत्ता के लिए काम करते हैं

जब उनसे सवाल किया गया कि बुआ-भतीजा का गठबंधन सेक्युलर है तो उन्होंने कहा कि इस संगठन का कोई मतलब नहीं है। कहा चले जाएं, कहा न रहें और इनका कोई भरोसा भी नहीं है। ये कभी लड़ाई लड़े नहीं है। ये तो सत्ता के लिए काम करते हैं। कहा सत्ता में बेईमानी, भष्ट्राचार और जो टिकट बेचता हो उसपर जनता कैसे भरोसा करेगी।

सरकार से उठ चुका जनता का भरोसा

जनता का भरोसा अब सरकार से उठ चुका है। राज्य व केंद्र सरकार दोनों से। जनता का भरोसा हम पर है। केंद्र सरकार के नोटबंदी, जीएसटी से जनता परेशान हो चुकी है। सबसे ज्यादा किसान परेशान हो चुके हैं। विषम परिस्थितियों में देश है। देश की सीमा पर कब्जा हो रहा है। सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। हमारे बहादुर जवान आये दिन शहीद हो रहे हैं।

Also Read :  सपा बसपा गठबंधन से भाजपाईयों को आई नानी याद – बसपा नेता

45 दल हमारे साथ

शिवपाल यादव ने आगे कहा कि हमारी लड़ाई 2019 में सीधे भाजपा से है। बीजेपी को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हमसे 45 दल ने हाथ मिलाया है। हमारे गठबंधन के बिना बीजेपी को नहीं हटाया जा सकता है। हमारा चुनाव सिंबल ही चाभी है। हमारा चुनावी सिंबल मास्टर की है। चाभी इस चुनाव में कमाल करेगी।

लगाए गए आरोप बेकार

बसपा सुप्रीमो द्वारा लगाए जा रहे आरोप की शिवपाल भाजपा को समर्थन देकर सपा बसपा को कमजोर कर रहे हैं के सवाल पर बोले कि सपा और बसपा के गठबंधन के पहले से ही हम बीजेपी से लड़ रहे हैं। ये आरोप बेकार है कि हम बीजेपी का साथ दे रहे हैं।

जिसकी जितना संख्या, उसको इतना आरक्षण

वहीं 10 प्रतिशत सवर्णों को आरक्षण दिए जाने पर कहा कि यह बिना सोचे समझे लिया गया फैसला है। हम तो कहेंगे कि इस पूरे देश में जितनी जिसकी संख्या भारी है उसको उस हिसाब से आरक्षण दें। सब समस्या खत्म हो जाएगी।

बड़े भाई को दिया पार्टी से चुनाव लड़ने का आफर

शिवपाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी से मुलायम सिंह यादव को ऑफर दिया हूं। अगर वह हमारे पार्टी से चुनाव लड़ेंगे तो हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि बीजेपी को हटाने के लिए सभी सेक्युलर पार्टियों का हम साथ देने को तैयार हैं। इस बातचीत के दौरान उनके साथ पार्टी की नेता रीबू श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव बहादुर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More