शिवपाल यादव ने अखिलेश को लेकर कही ये बड़ी बात

0

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी संरक्षक शिवपाल यादव ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। प्रसपा के लखनऊ के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित शिविर कार्यालय में पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव 2019 चुनाव में अखिलेश यादव के साथ जाने पर बड़ा बयान दिया है।

सपा में अपमान झेलना पड़ा उसे बर्दास्त नही किया जा सकता है। लेकिन भाजापा को हराने के लिए अपमान को भूला देंगे। नेता जी जहां से भी चुनाव लड़ेंगे हमारी पार्टी उसका समर्थन करेगी। शिवपाल ने कहा कि मैं हमेशा से कह रहा हूं एक सीट छोड़ी है वो भी सिर्फ नेता जी के लिए बाकी अगर अखिलेश यादव लड़ेंगे तो उनके समाने अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी।

पार्टी में शामिल हुए सपा के ये पूर्व मंत्री

शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने बुधवार को समाजवादी पार्टी का बड़ा झटका दिया।  समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया अपने कई समर्थकों और सपा पदाधिकारियों के साथ प्रसपा में शामिल हो गए।

Also Read :  पीएम के कार्यक्रम से पहले सपा कार्यकर्ताओं को किया गया ‘नजरबंद’

उन्हें शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शिवकुमार बेरिया के आने से प्रसपा मज़बूत होगी। उन्होंने दावा किया कि बेरिया के आने से समाजवादी पार्टी कानपुर देहात से साफ हो जाएगी।

उधर बेरिया के अलावा कांग्रेस के नेता हर्षवर्धन पांडे ने भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। बता दें हर्षवर्धन कमलापति त्रिपाठी के नाती हैं। उधर लोकसभा चुनावों की तैयारी पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा​ कि हम पूरी तरह से तैयार हैं।

कांग्रेस से गठबंधन की बात पर शिवपाल सिंह यादव ने साफ किया कि उनकी पार्टी बीजेपी को छोड़ सभी सेक्युलर पार्टियों के साथ समझौते को तैयार है। उन्होंने कहा कि सम्मानजनक सीटें मिलने पर वह किसी के साथ भी गठबंधन कर सकते हैं

। वहीं सपा के साथ गठबंधन पर शिवपाल सिंह यादव ने सपा पर अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं आर्थिक आधार पर सवर्णों को आरक्षण के कदम पर सहमति जताते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आर्थिक आधार पर गरीब सवर्णों को आरक्षण मिलना चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More