प्रयागराज : सलमान को धमकी देने वाला ‘शेरा’ गिरफ्तार

0

प्रयागराज के करेली इलाके से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स शेरु उर्फ शेरा को मुबंई क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शेरा को हीरो बनने की चाहत थी और फिल्मों में मौका न मिलने से गुस्से में उसने धमकी दी थी।

इस मामले में सलमान खान के पीए ने आरोपी शेरा के खिलाफ मुंबई के बांद्रा थाने में केस दर्ज किया था। इसके बाद मुंबई की क्राइम ब्रांच ने आरोपी को प्रयागराज के करेली इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच आरोपी को यहां से लेकर मुंबई रवाना हो गई है। जहां आरोपी शेरा की कोर्ट में पेशी होगी।

Also Read :  Video : ऐसा क्या हुआ की BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शेरू उर्फ शेरा फिल्मों में काम करने का इच्छा थी।

 

उसने कई बार सलमान खान के घर और ऑफिस के बाहर उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की वजह से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई. इसी वजह से शेरू सलमान खान से नाराज चल रहा था। उसने मोबाइल पर सलमान को जान से मारने की धमकी दे दी।

इस मामले में सलमान खान के पीए ने आरोपी के खिलाफ मुंबई के बांद्रा थाने में केस दर्ज करवाया था। गिरफ्तारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी शेरू उर्फ शेरा को लेकर मुंबई रवाना हो गई हैं। वहीं आरोपी शेरू उर्फ शेरा का एक साथी अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में मुंबई पुलिस प्रयागराज में डेरा डाली हुई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More