मुलायम सिंह यादव के करीबी व वरिष्ठ सपा नेता का निधन, अखिलेश-शिवपाल ने दी श्रद्धांजलि

0

समाजवादी नेता और पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के विश्वसनीय रहे दर्शन सिंह यादव का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 90 साल के थे। दिग्गज सपा नेता का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था।

48 सालों से सैफई के रहे ग्राम प्रधान

दर्शन सिंह यादव पिछले 48 सालों से इटावा जिले के अपने पैतृक गांव सैफई का ग्राम प्रधान के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे थे। साल 1972 के बाद से उन्हें सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान चुना जा रहा था।

दर्शन सिंह यादव से मिलने का समय जरूर निकालते थे मुलायम और अखिलेश यादव

मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव जब कभी उनके पैतृक गांव जाते थे, दर्शन सिंह यादव से मिलने का समय जरूर निकालते थे।

दर्शन सिंह ने सैफई के विकास में प्रमुख भूमिका निभाई- अखिलेश

अखिलेश ने अपने शोक संदेश में कहा, “हमने दर्शन सिंह यादव के रूप में अपने सबसे बड़े समाजवादी नेताओं में से एक को खो दिया। यह न सिर्फ नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिनके वह बहुत करीबी और बचपन के दोस्त थे, बल्कि हमारे लिए भी यह बहुत बड़ी क्षति है। वह हमेशा गरीबों और दलितों के लिए खड़े रहे और उन्होंने सैफई के विकास के संबंध में प्रमुख भूमिका निभाई।”

शिवपाल यादव ने भी निधन पर व्यक्त किया शोक

सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया प्रमुख शिवपाल यादव ने भी निधन पर शोक व्यक्त किया।

यश भारती पुरस्कार से सम्मानित

दर्शन सिंह को सपा शासन के दौरान प्रतिष्ठित यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव में हुई ‘राम-रावण’ की ‘एंट्री’ !

यह भी पढ़ें: नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह भाजपा में शामिल, लड़ सकतीं हैं बिहार विधानसभा चुनाव

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More