दो सौतनों के जबरदस्त डांस का दीवाना हुआ यूपी-बिहार, 8 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

0

भोजपुरी फिल्मों की दो जबरदस्त एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह का वीडियो सॉन्ग ‘सौतिनिया के चक्कर में’ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह कमाल का डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस गाने को अब तक 80,790,465 व्यूज मिल चुके हैं।

इस गाने को कल्पना इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। गाने को म्यूजिक राजेश राजनिश ने दिया है। गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं।

डॉक्टर बनना चाहती थीं आम्रपाली-

amrapali-dubey-dance-video-lollipop

आम्रपाली उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चनहर गांव में पैदा हुई। उन्होंने मुंबई के भवन कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल की। अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी। बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया।

इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड को भी टक्कर दे रही हैं। हाल ही में इस फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और एक्ट्रेस सुपरस्टार बनकर उभर रहे हैं। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह को चाहने वालों की कमी नहीं है। साथ-ही-साथ इस इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखती हैं।

‘हॉट केक’ के नाम से पॉपुलर हैं अंजना-

अंजना सिंह भोजपुरी के सभी बड़े स्टार्स जैसे खेसारी लाल, निरहुआ, पवन सिंह, मनोज तिवारी और रवि किशन के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा अंजना सिंह ने कई टीवी शोज में भी काम किया है।

हॉट और सेक्सी अदाओं के चलते अंजना सिंह अपनी भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘हॉट केक’ के नाम से पॉपुलर हैं। वह लंबी समय से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही है। उनके गाने और फिल्मों को भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें: खूब हंगामा मचा रहा पवन सिंह का यह भोजपुरी गाना, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा का ‘कोरा में आजा छोरा’ रिलीज के साथ वायरल

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More