एक साथ किया 37 लोगों का सिर कलम, ये था आरोप!

0

आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाने के बाद सऊदी अरब में 37 लोगों का सिर कलम कर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी सऊदी अरब के ही नागरिक थे।

सऊदी अरब मंत्रालय के मुताबिक यह सजा रियाद, मक्का और मदीना, कासिम प्रांत और पूर्वी प्रांत में दी गई। इस संबंध में सऊदी की एक आधिकारिक प्रेस एजेंसी ने भी बयान जारी किया है।

इससे कुछ दिन पहले ही पंजाब के दो लोगों को भी सिर कलम कर मौत की सजा दी गई थी। इनकी पहचान होशियारपुर के सतविंदर कुमार और लुधियाना के हरजीत सिंह के तौर पर हुई थी। इन दोनों का ही 28 फरवरी को सिर कलम किया गया था।

प्रिंस ने किये थे सामाजिक बदलाव-

गौरतलब है कि सऊदी अरब में राजनीतिक पार्टियों का गठन या प्रदर्शन करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। हालांकि मोहम्मद बिन सलमान के प्रिंस बनने के बाद कुछ सामाजिक बदलाव जरूर किए गए थे।

इसके बावजूद पिछले कुछ सालों में कई प्रदर्शनकारी, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को यह सजा मिल चुकी है।

सऊदी अरब में शिट्टे कार्यकर्ताओं को भी मौत की सजा सुनाई गई थी। उन पर राजनीतिक आरोप लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान : बस से यात्रियों को उतार कर जांची पहचान, फिर मारी गोली

यह भी पढ़ें: श्रीलंका धमाके : वीडियो में दिखा हमलावर, IS ने ली जिम्मेदारी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More