मां बनने के बाद सपना चौधरी की ‘गुपचुप शादी’ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

0

सिंगर डांसर सपना चौधरी की शादी और बेटा होने की खबर सामने आते ही सब चौंक गए। जनवरी में दोनों की शादी की अफवाह भी उड़ी थी लेकिन सच्चाई सामने नहीं आ पाई थी।

अब असली सच सपना की मां ने वो सच बताया है, जिसे शायद ही कोई जानता होगा। सपना चौधरी की मां नीलम ने बताया है कि उनकी बेटी की शादी तो दिसंबर 2019 में ही हो गई थी।

नीलम ने जानकारी दी कि एक सादे विवाह समारोह में संत महात्माओं की उपस्थिति में सपना की शादी हुई। यह समारोह 15 दिसंबर 2019 को यूपी के बलिया में आयोजित किया गया था।

सपना-वीर ने की सांकेतिक शादी-

वीर साहू के साथ सपना चौधरी यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आईं थी। यहीं पर संत महात्माओं के सामने उन्होंने वीर से सांकेतिक शादी कर ली थी।

यहीं उन्होंने एक दूसरे को वर माला पहनाकर वैदिक रीति से साथ जीवन जीने का संकल्प लिया।

15 दिसंबर 2019 को ‘द वैदिक प्रभात फाउंडेशन’ के कार्यालय में सपना व वीर साहू की शादी की थी और उन्हें संत बद्री विशाल ने आशीर्वाद भी दिया था।

जनवरी 2020 में की कोर्ट मैरिज-

बद्री विशाल ने बताया कि इस दौरान कार्यालय में केवल उनके मैनेजर और कुछ करीबी तथा फाउंडेशन के कुछ सदस्य ही मौजूद थे। यहां से लौटने के बाद दोनों ने जनवरी 2020 में कोर्ट मैरिज भी की।

हालांकि यह शादी सार्वजनिक नहीं हो पाई थी क्योंकि इसी दौरान वीर के फूफा जी का निधन हो गया। बता दें कि सपना चौधरी ने रविवार को अपने ससुराल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।

वीर साहू ने फेसबुक लाइव कर खुद इस बात की जानकारी दी। जच्चा – बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और वीर साहू अपनी पत्नी व बेटे की देखभाल करके बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें: मां बनीं सपना चौधरी, दिया बेबी बॉय को जन्म

यह भी पढ़ें: Video : सपना चौधरी का ऐसा गजब डांस अब तक नहीं देखा होगा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More