हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का राजनीतिक डेब्यू, BJP में हुई शामिल

0

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गई है। रविवार को बीजेपी के एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव राम लाल और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं।

बता दें कि रविवार को राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान है। इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी बीजेपी की सदस्य बनीं। लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के लिए प्रचार भी किया था।

2019 लोकसभा चुनाव से पहले सपना चौधरी को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। खबर आई थी कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। लेकिन फिर सपना ने खुद इस खबर का खंडन किया। इसके बाद वह बीजेपी दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ देखी गईं।

सपना चौधरी हरियाणा की पॉपुलर सिंगर और डांसर है। वह बॉलीवुड की फिल्मों में भी कई आइटम सांग्स कर चुकीं हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: सपना का डांस देखकर फैंस हो रहे क्रेजी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी के साथ खेसारी लाल यादव ने लगाये ठुमके, वीडियो वायरल

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More