जब एक स्टेज पर खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी ने लगाए ठुमके

0

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल  यादव और हरियाणी डांसर सपना चौधरी जब मंच पर एक साथ थरके तो दर्शक भी खुद को रोक न सके वो भी  गाने पर झूम उठे। 

खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग भतार अईहे होली के बाद गाने पर स्टेज पर सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव ने जमकर डांस किया।

sapna chudhary with khesari lal yadav

आपको बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का होली एलबम भतार अईहे होली के बाद रिलीज हुआ है।

sapna chudhary with khesari lal yadav

खेसारी लाल यादव फिल्मों के साथ साथ भोजपुरी प्रशंसकों के लिए एलबम भी रिलीज करते रहते है। अब तक खेसारी लाल यादव के एक के बाद एक दो होली एलबम रिलीज किए है।

sapna chudhary with khesari lal yadav

वहीं सपना चौधरी डांस के साथ साथ अभिनय के क्षेत्र में भी एंट्री मार रही हैं। सपना  भोजपुरी के साथ साथ अब बॉलीवुड में भी अपने कदम रखने जा रही हैं। ऐसे में जब दोनों एक साथ एक स्टेज पर आ जाएं तो धमाल तो होना ही है।

आज हम जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं उसमें ये दोनोंं ही सुपरस्टार एक साथ नज़र आ रहे हैं। जी हां…खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी एक साथ एक स्टेज पर डांस करते नज़र आ रहे है। ये वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इस डांस वीडियो में खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी एक भोजपुरी गाने पर डांस करते नज़़र आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव डांस स्टेप करते हैं और सपना चौधरी उन स्टेप्स को फॉलो करती है। स्टेज से नीचे दर्शकों को क्रेज़ भी इस वीडियो में देखते ही बन रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More